



रामानंद संत सेवा आश्रम में मनाई गई महाराज की 726वीं जयंती
ऋषिकेश,उत्तराखंड:
विरक्त वैष्णव मंडल समिति की ओर से मायाकुंड स्थित रामानंद संत सेवा आश्रम में जगतगुरु श्री स्वामी रामानंदाचार्य महाराज की 726 वीं जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। समिति की ओर से नगर क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई।
शनिवार को आयोजित शोभायात्रा माया कुंड रामानंद संत सेवा आश्रम से निकाली गई। श्री भरत मंदिर संस्कृत महाविद्यालय, नेपाली संस्कृत महाविद्यालय, श्री दर्शन महाविद्यालय, कृष्ण कुंज संस्कृत महाविद्यालय, निर्मल आश्रम सहित कई अन्य विद्यालयों छात्र-छात्राओं ने शोभायात्रा में भाग लिया। रामानंद संत सेवा आश्रम परिसर में यात्रा पहुंचने पर जगद्गुरु द्वाराचार्य स्वामी दयाराम योगानंदाचार्य महाराज की अध्यक्षता में विराट संत सम्मेलन आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम का संचालन तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने किया। जगतगुरु रामानंदाचार्य महाराज की जयंती पर सभी संतो ने विचार व्यक्त किऐ।
महंत श्री डॉ. नारायण दास महाराज ने कहा जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य महाराज के सिद्धांत एवं विचार आज भी प्रासंगिक हैं।उनकी शोभा यात्रा समाज में सद्भावना जागृत करने का अचूक साधन है। जगद्गुरु द्वाराचार्य स्वामी दयाराम योगानंदाचार्य महाराज ने कहा कि यह शोभा यात्रा हमारे सनातन धर्म को वसुदेव कुटुंबकम की भावना को लेकर सभी संप्रदाय सभी समुदाय वर्ग को एक माला में पिरोने का काम करती है।
इस अवसर पर तुलसी मानस मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज, महामंडलेश्वर वृंदावन दास महाराज, स्वामी आलोक हरि महाराज, महंत निर्मल दास, महंत करुणा शरण, महंत पवन दास, महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य, पूर्व मेयर अनीता ममगाईं, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, महंत रामकृपाल दास अभिषेक शर्मा, विनोद शर्मा, प्रवीण अग्रवाल ललित मोहन मिश्र उपस्थित रहे।
