




– अंकिता भंडारी हत्याकांड: देहरादून पहुंची स्पेशल टीम
देहरादून/दिल्ली
उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीबीआई जांच के लिए सिफारिश के बाद सोमवार को सीबीआई ने दिल्ली में अज्ञात वीआईपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीबीआई की विशेष टीम इस मामले में देहरादून पहुंची है।
सूत्रों के अनुसार सीबीआई की दिल्ली स्थित ‘एसी स्पेशल केस-2’ यूनिट ने इस मामले में विधिवत मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच टीम आज देहरादून पहुँच चुकी है।
वीआईपी का रहस्य
अंकिता भंडारी हत्याकांड की शुरुआत से ही एक ‘वीआईपी’ का नाम चर्चाओं में रहा है। आरोप है कि अंकिता पर किसी खास मेहमान को ‘स्पेशल सर्विस’ देने का दबाव बनाया गया था, जिसका विरोध करने पर उसकी जान ले ली गई। अब सीबीआई की टीम विशेष रूप से उस वीआईपी के नाम और उसकी भूमिका की तहकीकात करेगी। रसूखदारों के दबाव के कारण जो राज अब तक दबे हुए थे, सीबीआई की एंट्री के बाद उनके खुलने की पूरी संभावना है।
