




– श्री दुर्गा शक्ति मंदिर मनीराम मार्ग का 47 वां स्थापना महापर्व
ऋषिकेश, उत्तराखंड:
श्री दुर्गा शक्ति मंदिर मनीराम मार्ग का 47 वां स्थापना महापर्व आनन्दोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
मंदिर समिति द्वारा आयोजित विशाल भगवती जागरण में जालंधर पंजाब के राज कुमार सहगल ने माता का गुणगान किया।
जिसमें देर रात्रि तक भक्तगण झूमते रहे। उन्होंने माता रानी ठीक करेगी…अंबिके आद भवानी…मेरी अम्बे मैं तैनु बुलावां…महारानी तू ही रचाए खेल सारे…दयावान हुई है आज महारानी आदि श्रृंखलाबद्ध माँ की भेटे प्रस्तुत की ।
धार्मिक आयोजन में नगर व आस पास के क्षेत्र के लोगो ने भाग लिया
भव्य आयोजन की शुरुआत पंडित ज्योति शर्मा ने माँ की जोत प्रचंड से किया। इसके बाद भंडारा आयोजित किया गया। जिसमे सेंकड़ों श्रद्धालुओं ने माता का प्रसाद ग्रहण किया। प्रतिवर्ष ये आयोजन नौ फरवरी को किया जाता है। इसी दिन मंदिर की नींव रखी गई थी।
अनुष्ठान में राज्य महिला आयोग अध्यक्षा कुसुम कंडवाल, मंदिर समिति अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा, महामंत्री पंडित ज्योति शर्मा, अनिल विरमानी, चंद्र बजाज प्रदीप कोहली, पंकज चावला, सतीश कक्कड़, संतोष शर्मा, नीतू जुनेजा, सीमा चिचड़ा, मीनू मल्होत्रा, नवल कपूर, गुलशन गाबा, अनिल मेहरा, मनोहर चड्ढा, अजीत सिंह, पंडित सुमित कोठियाल मौजूद रहे।
