


– हरिद्वार में आयुर्वेदिक एम्स की स्थापना से उत्तराखंड के लोगों को मिलेगा लाभ
ऋषिकेश, उत्तराखंड:
उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने केंद्रीय बजट को राज्य के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में आयुर्वेदिक एम्स की स्थापना से उत्तराखंड के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। केंद्रीय बजट हर वर्ग के लिए कल्याणकारी है।
वह मुनिकीरेती स्थित होटल वसुंधरा में पत्रकारों से वार्ता कर बजट के फायदे गिनाए। उन्होंने बताया कि बजट में सेमीकंडक्टर 2.0 योजना के तहत उत्तराखंड तकनीक के क्षेत्र में विकास गति रफ्तार पकड़ेगी। इससे राज्य के युवाओं को प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक दृष्टि से भी यह बजट राज्य को और मजबूत करने वाला है। बजट में बुनियादी ढांचे के लिए आवंटित 11 लाख करोड़ रुपये के बजट पर उन्होंने इसके बहुआयामी प्रभावों का भी जिक्र किया। उन्होंने यह भी कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश से रोजगार के अवसर कई गुना बढ़ेंगे। 15 हजार स्कूलों और 500 कॉलेजों में क्रिएटिव लैब बनने से लगभग 20 लाख युवाओं को फायदा होने की उम्मीद है।
कैबिनेट मंत्री सुबोध निकालने कहा की पर्यटन क्षेत्र में 1 1 हजार गाडडों के प्रशिक्षण और रेलवे नेटवर्क के विस्तार से होटल इंडस्ट्री के साथ ही स्थानीय कारोबारियों को नई ऊर्जा मिलेगी।
बजट को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास से स्थानीय उत्पादों को एक नई पहचान मिलेगी।
