


भद्रकाली मंदिर में मां के दरबार में की विधिवत पूजा अर्चना, श्री लिया चार्ज
ऋषिकेश, उत्तराखंड
चार धाम यात्रा और कुंभ मेला की दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण समझे जाने वाले जनपद टिहरी गढ़वाल की नई नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने रविवार को भद्रकाली मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात कार्यभार ग्रहण कर लिया चार्ज लेते ही वह एक्शन मोड पर आ गई पुलिस जनसंवाद को मजबूत करने के साथ महिला सुरक्षा अपराध की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताया।

उत्तराखंड शासन की ओर से बीते रोज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के पद पर आईपीएस अधिकारी श्वेता चौबे को नई जिम्मेदारी सौंपी गई थी। रविवार को उन्होंने ऋषिकेश के समीप मां भद्रकाली मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात जिला मुख्यालय में जाकर पदभार ग्रहण किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने पहले ही दिन जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों की इंट्रोडक्शन मीटिंग ली। बैठक के दौरान उन्होंने जनपद की कानून व्यवस्था अपराध नियंत्रण यातायात प्रबंधन एवं जन सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का पालन करें। संवेदनशीलता के साथ वह मित्रवत व्यवहार रखें। उन्होंने पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया।

