


ऋषिकेश। तीर्थनगरी के विकास और व्यापारियों के हितों के लिए लंबे समय से चली आ रही ऋषिकेश ट्रांसपोर्ट नगर की मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने ऋषिकेश वासियों को विकास की एक और बड़ी सौगात दी है।
आज ऋषिकेश आगमन पर माननीय परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा द्वारा ऋषिकेश में आधुनिक ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की ऐतिहासिक घोषणा की गई।
ऋषिकेश व्यापार मंडल के महामंत्री और भाजपा जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने इस घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा व्यापारियों के हित और ऋषिकेश के चहुंमुखी विकास के लिए ट्रांसपोर्ट नगर बेहद जरूरी था। संगठन और व्यापार मंडल के माध्यम से मैंने हर मंच पर इस मांग को पूरी प्रमुखता से उठाया था। आज हमारी मेहनत और सरकार की विकासपरक सोच रंग लाई है।
व्यापारी नेता कालिया ने कहा ट्रांसपोर्ट नगर के अस्तित्व में आने से ऋषिकेश को एक नई दिशा मिलेगी शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होने से ट्रैफिक की समस्या में 30% तक की कमी आएगी। व्यापारियों को माल लोडिंग-अनलोडिंग और ट्रांसपोर्टेशन में बड़ी सहूलियत मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ऋषिकेश आज उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास का मुख्य केंद्र बनता जा रहा है।
