


दिल्ली: भारतीय खेल जगत के लिए शुक्रवार 12 जून की सुबह एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर के साथ हुई है। देश के सबसे मशहूर निशानेबाजों में से एक और एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट जसपाल राणा का अचानक निधन हो गया। जसपाल राणा 49 साल के थे। जानकारी के मुताबिक राणा जर्मनी में शूटिंग वर्ल्ड कप से लौट रहे राणा को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी सर्जरी भी हुई लेकिन इसके बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।
जसपाल राणा ने भारत के लिए एशियन गेम्स और CWG में मेडल जीते थे, जबकि पिछले ओलंपिक में उनकी ही कोचिंग में युवा शूटर मनु भाकर ने 2 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए थे।
