


केंद्र सरकार के 12 सफल वर्ष पूर्ण होने किया पौधारोपण
ऋषिकेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संगठन के आह्वान पर सोमेश्वर मंदिर में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का भव्य आयोजन किया गया।
ऋषिकेश की पूर्व मेयर श्रीमती अनिता ममगाई ने कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रतिभाग किया। हरित भारत के संकल्प को मजबूती देने के लिए परिसर में पीपल, नीम, बरगद और विभिन्न फलदार वृक्षों का रोपण किया गया।
“स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” के मंत्र के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सफाई की तथा कचरा मुक्त वातावरण बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बृजेश चंद्र शर्मा, ज्योति सजवाण, राजपाल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। सभी युवाओं ने वर्षभर हर महीने कम से कम एक पेड़ लगाने और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
