


– हित रासेश्वरी शरण महाराज को संतो ने उड़ाई मंहताई की चादर
ऋषिकेश, उत्तराखंड:
तीर्थ नगरी के विद्वान संत ब्रह्मलीन लक्ष्मण दास महाराज की पुण्य स्मृति पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महापुराण की पूर्णाहुति में संतों और श्रद्धालुओं ने आहुति डाली। इस मौके पर ब्रह्मलीन संत के परम शिष्य हित रासेश्वरी शरण महाराज निरमोही अखाड़ा को चादर उड़ाकर महंताई सौंपी गई।

काली कमली संस्कृत महाविद्यालय संत कुटीर वीरभद्र रोड ऋषिकेश में विद्वान संत लक्ष्मण दास जी महाराज की सोडसी के उपलक्ष में श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास नीलकंठ महाराज ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया।

मंगलवार को यहां आयोजित कार्यक्रम में स्वामी हित रासेश्वरी शरण महाराज को गुरु गद्दी में संतों ने चादर उड़ाकर महंताई सौंपी। इस मौके पर उन्होंने कहा की ब्रह्मलिन गुरुदेव के बताये मार्ग पर चालकर सनातन संस्कृति और संस्कारों का संरक्षण उनकी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर महामंडलेश्वर ईश्वर दास महाराज, महंत बलवीर सिंह महंत रवि प्रपंच प्रपन्नाचार्य महाराज, अतुल चावला, जीवन चंद्र जोशी, गोविंद जोशी आदि मौजूद रहे।

