


– सहायक निबंध की मौजूदगी में संपन्न हुआ यातायात और पर्यटन विकास सहकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह
ऋषिकेश,उत्तराखंड: यातायात और पर्यटन विकास सहकारी संघ मुख्यालय में सहकारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधीर राय, उपाध्यक्ष दाताराम राम रतूड़ी एवं संचालक मंडल के अन्य सदस्यों को सहायक निबंधक नरेंद्र पाल चौहान द्वारा एवं पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई कार्यक्रम में सचिव विकास थपलियाल द्वारा सहायक निबंधक का शाल उड़ाकर स्वागत किया गया एवं महिला संचालको बुके देकर सम्मानित किया प्रत्येक संचलको को अंगवस्त्र भी भेंट किये। सचिव द्वारा पुराने बोर्ड द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा भी की गई यातायात संघ के कर्मचारी पूर्व कर्मचारी और वाहन स्वामियों ने नवनिर्वाचित संचालक मंडल का स्वागत किया। नीवर्तमान अध्यक्ष मनोज ध्यानी एवं पूर्व अध्यक्ष भोला दत्त जोशी ने अध्यक्ष चुने जाने पर स्वागत किया। अध्यक्ष सुधीर राय रावत द्वारा सहायक निबंधक को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया सहायक निबंधक नरेंद्र चौहान ने अध्यक्ष उपाध्यक्ष और संचालक मंडल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई
संचालक मदन कोठारी नरेश नौटियाल मीना चौहान मंजू सकलानी, पूजा ओला, रीना नौटियाल, मनोज आर्या, सुरेंद्र भंडारी, कमल नयन जोशी, प्रेम दत्त सेमवाल, वीरेंद्र राणा ने संचालक पद की शपथ ली नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधीर राय रावत ने अपने संबोधन में कहा कि जिस अपेक्षाओं के साथ वाहन स्वामियों द्वारा मुझे चुनकर भेजा गया है मेरा प्रयास होगा कि वाहन स्वामियों के हितों को लेकर कार्य किया जाए सहकारिता के सिद्धांतों को आगे बढाते हुए प्रत्येक वाहनस्वामी को एवं कर्मचारियों को आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा कार्यक्रम का संचालन प्यारेलाल जुगलान ने किया।
कार्यक्रम में टीजीएमओसी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी, रूप कुंड पर्यटन विकास सहकारी संघ के अध्यक्ष भोपाल सिंह नेगी, यातायात के पूर्व सचिव रघुवीर सिंह रावत, जसपाल राणा भंडारी, रामस्वामी, मनीराम जुयाल, पार्षद विनोद नाथ, पार्षद बृजपाल सिंह, राणा, बृजभानु प्रकाश, ऋषि राम जोशी, प्यार सिंह पंवार, विकास सेमवाल आदि उपस्थित थे।
