oplus_2097154





ऋषिकेश:
वन विभाग के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन की शपथ ली गई इस मौके पर पूर्व मेयर अनीता ममगाईं सहित वन विभाग और कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया।
ऋषिकेश रेंज की लाल पानी बीट क्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर नीम, पीपल, बरगद, अशोक एवं फलदार प्रजातियों के पौधे लगाए।
सभी को पूर्व मेयर ने पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित रखने तथा लगाए गए प्रत्येक पौधे की देखभाल करने की शपथ दिलाई। वन विभाग द्वारा जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण नियंत्रण एवं वनों के महत्व पर जानकारी दी गई।
इस अवसर पर पूर्व मेयर अनिता ममगाई ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के आधार हैं। प्रधानमंत्री के पर्यावरण संरक्षण के विजन को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को वृक्षारोपण को अपनी आदत बनाना होगा। आज ली गई शपथ हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हराभरा भविष्य देने की प्रेरणा देगी।
वन विभाग के अधिकारी सुनील भदुला ने कहा कि विभाग द्वारा जिले में निरंतर वृक्षारोपण अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम में पार्षद राजेश कोटियाल, वन दारोगा प्रतिमा, वन दारोगा अवतार सिंह रावत, रोशन ध्यानी, ममता रावत, राखी बिष्ट, अंशु, ज्योति, अरविन्द सिंह ,वासुदेव,प्रिंस आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।
