













देहरादून,उत्तराखंड।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से आखिरकार उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित कर ही दी गई राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणु गोपाल की ओर से बीते गुरुवार को सूची जारी की गई। प्रदेश कार्यकारिणी में गोदावरी थापली को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में 24 उपाध्यक्ष, 36 जनरल सेक्रेटरी, 107 सेक्रेटरी और 22 एग्जीक्यूटिव मेंबर बनाए गए हैं।
