

– प्रशासन ने तटीय इलाकों में जारी किया अलर्ट
ब्यूरो,ऋषिकेश:
पर्वतीय क्षेत्र में हो रही लगातार वर्षा के कारण सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। ऋषिकेश में दोपहर गंगा चेतावनी रेखा को पार कर गई। दोपहर 12:30 बजे ऋषिकेश में गंगा खतरे के निशान से मात्र 50 सेंटीमीटर नीचे बह रही थी।
कोतवाली पुलिस और जल पुलिस की टीम सभी लोगों को गंगा तट पर जाने से रोक रही है। त्रिवेणी घाट पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि प्रशासन की ओर से जारी अलर्ट में बताया गया कि अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऋषिकेश में गंगा की सहायक नदी चंद्रभागा का भी जलस्तर काफी बढ़ गया है।
—————
त्रिवेणी घाट गंगा जलस्तर 23-08-24
12:30 PM —340.00मीटर
चेतावनी —– 339.50 मीटर
खतरा ——- 340.50 मीटर
🚫चेतावनी स्तर पार⚠️⚠️⚠️