ब्यूरो,ऋषिकेश
परिवहन विभाग ऋषिकेश द्वारा उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से ये अभियान चलाया गया। शनिवार की सुबह चार बजे यह अभियान शुरू किया अभियान में 53 वाहनों के चालान किए गए और 11 वाहनों को सीज किया गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन मोहित कोठारी ने बताया कि भार वाहनों में ओवरलोडिंग में चार, बिना लाइसेंस वाहन संचालन में 14, बिना फिटनेस वाहन संचालन में 12, बिना परमिट वाहन संचालन में नौ,बिना टैक्स के अभियोग में 19,बिना बीमा वाहन संचालन के अभियोग में 13 चालान किए गए। ध्वनि प्रदूषण करने वाले 9 वाहनों का चालान किया गया। चालान के माध्यम से वाहन स्वामी, वाहन चालकों पर 4.52 लाख रूपए के अर्थदंड आरोपित किया गया।
एआरटीओ ने बताया कि चालान कार्यवाही के दौरान एक तिपहिया भारवाहन को पकड़ा गया जिसकी फिटनेस 2021 और टैक्स 2020 से समाप्त था। चालान कर भार वाहन को सीज कर दिया गया।
कृषि कार्य हेतु पंजीकृत परंतु व्यवसायिक कार्य कर रहे ट्रैक्टर–ट्रॉली को भी चालान कर सीज किया गया। मुख्य रूप से ऋषिकेश, नेपाली फार्म, रायवाला, डोईवाला क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया। प्रवर्तन टीम में अनिल कुमार परिवहन कर अधिकारी, बारूमल परिवहन उप निरीक्षक, विजेंद्र अवस्थी परिवहन सहायक निरीक्षक,कमल प्रवर्तन चालक, अमन परिवहन आरक्षी, अर्जुन परिवहन आरक्षी एवं पीआरडी मंजीत, शीशराम और पप्पू सिंह शामिल थे।
Related Stories
January 20, 2025