


– सरकार की नीतियों के खिलाफ राजभवन घेरेगी कांग्रेस
ब्यूरो, ऋषिकेश:
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार में देश ही नहीं बल्कि प्रदेश में भी भ्रष्टाचार एवं हिंसा की घटनाए दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और इन घटनाओ से सबसे ज्यादा प्रभावित महिलाएं हैं। किन्तु सरकार इनका हल निकालने की बजाय आंखें मूंद कर बैठी है।सरकार के इस रवैये के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर बुधवार को (कल) देहरादून में हजारों की संख्या में राजभवन का घेराव कर अपना विरोध प्रकट किया जाना निश्चित हुआ है।
देहरादून रोड स्थित सनराइज वेडिंग पॉइंट में मीडिया के साथ बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा देश के खूबसूरत राज्य मणिपुर में महीनों से चल रही हिंसा का सरकार आज तक कोई हल नहीं निकाल सकी है। देश में इतना कुछ बुरा हो रहा है लेकिन सरकार सिर्फ इस जुगत में लगी है कि अपने मित्र अडाणी को कैसे और कितना फायदा पहुंचाया जा सके। इसी कारण देहरादून में कांग्रेस पार्टी बुधवार को हजारों की संख्या में राजभवन का घेराव कर अपना विरोध प्रकट करने जा रही है। इसके लिए समस्त कांग्रेसजनों के साथ आम जनमानस को भी इस मुहिम में सादर आमंत्रित हैं।
महानगर कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष के ऋषिकेश आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया। प्रेस वार्ता के बाद महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट ने ऋषिकेश कांग्रेसजनों से कल के राज भवन घेराव को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने कि अपील की।
कार्यक्रम में राजपाल खरोला,मनीष शर्मा, सुधीर राय, मदन मोहन शर्मा, नारायण सिंह, ऋषि सिंघल, दीपक जाटव, बृज भूषण बहुगुणा, प्रवीण जाटव, दिनेश चंद्र मास्टर, राजेंद्र कोठारी, हरिसिंह नेगी, मधु मिश्रा, राजेश शाह, रविन्द्र भारद्वाज, विजेंद्र गौड़, अशोक शर्मा, अक्षय गुप्ता, अभिनव शर्मा, मुकेश जाटव, जतिन जाटव, मनीष जाटव उपस्थित रहे।
