


ब्यूरो,ऋषिकेश: ऋषिकेश के समीप फूलचट्टी गोल्फ रैपिड के पास गंगा नदी के बीच पत्थरों में तीन युवक उस वक्त अचानक फंस गए जब गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया। एसडीआरएफ की टीम में कड़ी मशक्कत करके तीनों युवकों को सकुशल बाहर निकाला।
एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि ऋषिकेश के गुमानी वाला श्यामपुर निवासी तीन युवक मनीष सेमवाल 25 वर्ष पुत्र दिनेश सेमवाल,गौरव सेमवाल 21 वर्ष पुत्र संदीप सेमवाल, शेखर कोटियाल 20 वर्ष पुत्र भास्कर कोटियाल सभी निवासी अमित ग्राम गुमानी वाला श्यामपुर ऋषिकेश बृहस्पतिवार के रोज लक्ष्मण झूला के फूल चट्टी क्षेत्र में घूमने के लिए गए थे। इस बीच गंगा का पानी काफी कम था, तीनों ही दोस्त घूमते हुए गंगा के बीच बड़े पत्थरों और चट्टानों के ऊपर चले गए। कुछ देर बाद गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया। यह तीनों ही दोस्त गंगा के बीच पानी में फंस गए। इन्होंने मदद के लिए आवाज लगनी शुरू की।
उन्होंने बताया कि जिसके बाद स्थानीय पुलिस की ओर से एसडीआरएफ को मदद के लिए बुलाया गया। एसडीआर की टीम ने किसी तरह से रोप के सहारे इन तीनों युवकों को पानी से बाहर निकाला। रेस्क्यू टीम में हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, जितेंद्र सिंह,प्रदीप रावत,अनूप रावत, रमेश भट्ट, पंकज सिंह, सुमित नेगी, पैरा मेडिक्स अमित कुमार, राहुल कुमार, शिवम शामिल रहे।
