




भाजपा की बीना जोशी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन
ऋषिकेश: नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ढालवाला के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बीना जोशी के समर्थन में क्षेत्रीय विधायक व वन मंत्री सुबोध उनियाल मोर्चा संभाला। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में हमेशा धनबल की हार हुई है। सभी सीटों पर भाजपा शानदार जीत दर्ज करने जा रही है।
मुनिकीरेती ढालवाला नगर पालिका अध्यक्ष पद पर चुनाव मैदान में उतरी भाजपा की बीना जोशी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन हुआ। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल कार्यालय का उद्घाटन किया है। कैबिनेट मंत्री ने दावा किया कि राज्य में भाजपा नगर निकाय की सभी सीट जीतने जा रही है। विपक्ष शराब और धन बल के बल पर चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है। जिसे जनता नकार देगी। उन्होंने कहा कि मुनिकीरेती नगर निकाय सीट पर इतिहास गवाह है, जिसने भी धनबल का प्रयोग किया है। उसने हमेशा हार का मुंह देखा है। बीना जोशी 25 साल से क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ता है। उनकी कार्यशैली से प्रत्येक व्यक्ति भली-भांति परिचित है। जो भी प्रत्याशी उनके सामने चुनाव मैदान में है वह हार का सामना करेंगे। मुनि की रेती में भी बीना जोशी की जीत निश्चित है। प्रत्याशी बीना जोशी ने कहा कि वह 25 साल से क्षेत्र में सक्रिय हैं। लोगों की मदद कर रही है। अब जनता उन्हें विकास के नाम पर वोट देकर नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर जीत दिलाएगी। इसके बाद वह बेटी बहू और बहन बनाकर जनता की सेवा करेंगे। मौके पर मौजूद निवर्तमान पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, भाजपा नेता विनोद कुकरेती ने क्षेत्रीय जनता से बीना जोशी को ज्यादा से ज्यादा मतों से जीत दिलाने की अपील की।

