




ऋषिकेश के संरक्षण से जुड़ा है नगर निगम का चुनाव: मास्टर जी
ब्यूरो,ऋषिकेश:
नगर निगम ऋषिकेश के चुनाव में मेयर पद के निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर ने बापूग्राम और बीस बीघा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान उनका ठेठ अंदाजा लोगों को खूब पसंद आया। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश के धार्मिक स्वरूप का संरक्षण जरूरी है। मां गंगा के संरक्षण और संवर्द्धन का मामला है। इस पर गौर करने की जरूरत है।
जनसंपर्क में लोगों का उनका ठेठ अंदाज और अभिवादन लोगों को खूब पसंद आया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप समझदार हैं, यह अस्तित्व के लिए लड़ा जा रहा चुनाव है। हम क्या हैं और हमे राजनीतिक दल कैसे ट्रीट कर रहे हैं। कहा कि हम किसी राजनीतिक दल में हो सकते हैं। मगर, कोई दल हमारी अस्मिता से उपर नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि हमने उत्तराखंड की लड़ाई विकास के लिए लड़ी। हमने राज्य आंदोलन में व्यवस्था का उत्पीड़न झेला। मगर, अब हमारे राजनीतिक अस्तित्व को चुनौती दी जा रही है। इसे समझना होगा। उन्होंने लोगों के सम्मुख ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र के लिए अपनी योजनाएं साझा की।

