




ऋषिकेश: नगर निगम ऋषिकेश के चुनाव में मेयर पद पर विजय श्री हासिल करने वाले भाजपा के प्रत्याशी शंभू पासवान ने 40 नव निर्वाचित पार्षदों के साथ शपथ ग्रहण की।
श्री भरत मंदिर मैदान में आयोजित समारोह में डीएम सविन बंसल ने सबसे पहले मेयर और उसके बाद मेयर ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के कई लोग साक्षी बने। शपथ ग्रहण करने के बाद मेयर शंभू पासवान ने दावा किया कि शहर की सरकार का जो गठन हुआ है, उस सरकार को शहर के विकास के लिए बेहतर रूप से चलाया जाएगा। सभी पार्षद बोले कि वह क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
समारोह में पहुंचे शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नवनिर्वाचित मेयर और सभी 40 पार्षदों को जीत और शपथ लेने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार से शहर का विकास कैसे होता है इसे अब शहर के लोग देखेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड के लोक गायक मंगलेश डंगवाल भी पहुंचे। उन्होंने नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों को बधाई देने के बाद अपनी टीम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे दीपक जाटव भी पहुंचे। उन्होंने नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों को बधाई देते हुए शहर के विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का दावा किया।
—————–
शपथ लेने वाले पार्षद
1: किरण यादव भाजपा
2: रूपा देवी भाजपा
3: प्रियंका यादव, भाजपा
4: पूजा नौटियाल भाजपा
5: देवेंद्र प्रजापति कांग्रेस
6: चेतन चौहान निर्दलीय
7: अजय दास भाजपा
8: माधवी गुप्ता निर्दलीय
9: रीना शर्मा भाजपा
10: आशु डंग भाजपा
11: भगवान सिंह पंवार कांग्रेस
12: सरोजिनी थपलियाल कांग्रेस
13: मेघना जाटव निर्दलीय
14: सिमरन उप्पल निर्दलीय
15: सोनू प्रभाकर, भाजपा
16: धर्मेश मनचंदा (प्रिंस) निर्दलीय
17: रामकुमार संगर निर्दलीय
18: राजेश कुमार भाजपा
19: पायल बिष्ट भाजपा
20: संध्या गोयल भाजपा
21: सुनीता भारद्वाज निर्दलीय
22: रेहा ध्यानी भाजपा
23: वीरपाल सिंह कांग्रेस
24: तनु तेवतिया भाजपा
25: ज्योति पासवान भाजपा
26: सुरेंद्र सिंह नेगी निर्दलीय
27:अभिनव मलिक कांग्रेस
28: लव कांबोज, निर्दलीय
29: सचवीर भंडारी, निर्दलीय
30: हर्षवर्धन रावत निर्दलीय
31: मुस्कान चौधरी निर्दलीय
32: अनिल रावत निर्दलीय
33: दिनेश रावत निर्दलीय
34: राजेश कोठियाल भाजपा
35: सत्या कपरूवान निर्दलीय
36: वीरेंद्र रमोला भाजपा
37: विनोद नाथ निर्दलीय
38: राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट भाजपा
39: संजय प्रेम सिंह बिष्ट निर्दलीय
40: पुष्कर बंगवाल भाजपा

