




– उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे समारोह में
ऋषिकेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर प्रखंड स्थित ग्राम पंचूर पैतृक गांव में पहुंचे। यहां वह अपनी भतीजी अर्चना सुपुत्री श्रीमती आशा देवी एवं मानेद्र सिंह बिष्ट के विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। उन्होंने वर वधु को आशीर्वाद दिया। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी विवाह समारोह में शामिल हुए, उन्होंने भी वर वधु को अपना आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिन का समय अपने पैतृक गांव में ही बिताया। इस विवाह समारोह में उत्तराखंड की कई हस्तियां शामिल हुई। गढ़वाल से सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, ऋषिकेश की पूर्व मेयर अनीता ममगाईं आदि शामिल रहे।

