



ऋषिकेश [हरीश तिवारी]: भारतीय जनता पार्टी के संगठन आत्मक जनपद ऋषिकेश के लिए डोईवाला निवासी राजेंद्र तड़ियाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम सोमवार को ऋषिकेश पहुंचे यहां हरिद्वार रोड स्थित आशीर्वाद वेडिंग पॉइंट में कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने बैठक की। प्रदेश प्रभारी की ओर से ऋषिकेश जिलाध्यक्ष पद पर राजेंद्र तड़ियाल के नाम की घोषणा की गई। जिसका उपस्थित सभी लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। राजेंद्र सिंह तड़ियाल डोईवाला के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। इससे पूर्व वह भाजपा के जिला महामंत्री के पद पर कार्य कर रहे थे।

प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा की भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यहां संगठन के भीतर सांसद हो, विधायक हो, मंत्री हो या आम कार्यकर्ता सभी का वोट एक समान है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र कार्यालय इससे पूर्व संगठन के भीतर सक्रिय रूप से बेहतर सेवाएं दी है। सभी लोग मिलजुलकर संगठन को और मजबूत बनाने का काम करेंगे।

इस मौके पर वरिष्ठ नेता संजय शास्त्री, विनय उनियाल, संदीप गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, कृष्ण कुमार सिंघल,पूर्व जिला प्रवक्ता नीलम चमोली, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह, मंडल अध्यक्ष रुचि जैन, अनिल ध्यानी, दीपक धमीजा, संजीव चौहान,दिनेश सती,संजय व्यास,प्रतीक कालिया, सतीश सिंह, इंद्र कुमार गोदवानी, कपिल गुप्ता, मनोज ध्यानी, पवन शर्मा नितिन सक्सेना राजू शर्मा एकांत गोयल, अनिकेत गुप्ता, विशाल कक्कड़, हैप्पी सेमवाल, जयंत शर्मा आदि मौजूद रहे।


