



ऋषिकेश: इनर व्हील क्लब ने वेलनेस सेंटर, तिलक रोड में महिला दिवस का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय स्वास्थ्य और जीवनशैली, सही पोषण और संतुलित आहार रहा। जिसमें विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में वन-ऑन-वन इंटरएक्शन भी हुआ, जिसमें उपस्थित महिलाओं ने पोषण, सही खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़े अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए।
क्लब अध्यक्ष नलिनी शर्मा ने कहा महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण पर ध्यान देना हमारा कर्तव्य है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हमने एक सकारात्मक पहल की है। इस अवसर पर सिमरन टक्कर, नेहा टक्कर, प्रेरणादायक और सविता शर्मा,मीनू ढंग, रुचि सिंघल, नीना गुप्ता,डॉ मधु ,डॉ इंदु शर्मा ,कविता टक्कर ,संचिता शर्मा ,सलोनी गोयल अंजू मित्तल,डॉली मिश्रा,राशि एवं शुभम आदि उपस्थित थे।
————–
उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति हुई सम्मानित
ऋषिकेश: गीता नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत जिसमें नगर पंचायत स्वर्गाश्रम की अध्यक्ष बिंदिया अग्रवाल, हरिशचंद कन्या इंटर कलज की प्रधानाचार्या पूनम शर्मा, इनरव्हील क्लब ऋषकेश की अध्यसा नलिनो शर्मा, सीमा डेंटल कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. शीतल, पार्षद माघवी गुप्ता को संस्थान की ऋषिकेश प्रमुख बीके आरती ने सम्मानित किया।


