



– स्वामी जनार्दनाचार्य जी महाराज की 28 वीं पुण्यतिथि
ब्यूरो,ऋषिकेश:
राजीव लोचन आश्रम में बैकुंठ वासी स्वामी जनार्दनाचार्य जी महाराज की 28 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।
राजीव लोचन आश्रम के परमाध्यक्ष महंत हृग्रीवाचार्य महाराज की अध्यक्षता में स्वामी जनार्दनाचार्य महाराज की 28 में पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। जिसमें संत महंत, महामंडलेश्वर जगतगुरु एवं समस्त क्षेत्र के जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पूर्व मेयर अनीता मंमगाई महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने स्वामी जनार्दनाचार्य महाराज की मूर्ति पर पुष्पाहार अर्पित किए।
इस अवसर पर संतों ने अपने प्रवचन में कहा कि संतों का जन्म संसार के कल्याण के लिए होता है। संत हमेशा वसुदेव कुटुंबकम की बात कह कर समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। तुलसी मानस मंदिर के महत्व रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि संत ही हमें सदमार्ग में चलना सीखते हैं। जिस प्रकार रोज रामायण सदा शुभ आचरण करना सिखाती है, उसी प्रकार संत भी हमें सत्य के पर चलकर हमारा मार्ग दर्शन करते हैं।
इस अवसर पर पूर्व महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि जहां संतों का आशीर्वाद मिले वह स्थान तीर्थ बन जाता है। संतों के दर्शन मात्र से ही हम अपने कर्मों को सुधार लेते हैं। जहां संतों के दर्शन हो जाए वहां कुंभ में स्नान का पूर्ण महत्व उनके चरणों में ही प्राप्त हो जाता है।
इस अवसर पर स्वामी दीपेंद्र गिरी, गौरव कैंथोला, शुभम, सार्थक, अभिषेक शर्मा, राम चौबे, रमाकांत भारद्वाज, आचार्य दीपक, स्वामी दामोदरदास महाराज आदि उपस्थित थे।


