




ब्यूरो देहरादून:
विधानसभा के भीतर पर्वतीय समाज को अपशब्द कहे जाने के मामले में विवादों में घिरे कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने रविवार को अपने देहरादून स्थित सरकारी आवास में मीडिया के समक्ष अपने पद से त्यागपत्र देने की घोषणा की और वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने के लिए रवाना हो गए। मंत्री प्रेम अग्रवाल इसके बाद मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर अपना इस्तीफा होने सौंप दिया।।
इस दौरान उन्होंने मीडिया के समक्ष उत्तराखंड आंदोलन में अपने योगदान और पूरे मामले पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सच्चा उत्तराखंड आंदोलनकारी होने के बावजूद उन्हें टारगेट किया गया। उनकी बात को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया। जिससे वह आहत है। अपने त्यागपत्र की घोषणा करते हुए की घोषणा करते हुए मंत्री रोते हुए उठकर मुख्यमंत्री से मिलने चले गए।


