


ऋषिकेश: लक्ष्मण झूला के पास गौ घाट पर शनिवार सायं हादसा हो गया। हरियाणा से अपने चार दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया एक युवक गंगा में नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। देखते ही देखते युवक नदी की तेज धार में गायब हो गया।
सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि देर रात तक नदी में युवक की तलाश जारी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। आज सुबह से फिर रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। गंगा में डूबे युवक की पहचान प्रदीप ढाका 34 वर्ष पुत्र श्री सतबीर सिंह, ग्राम- कनोह थाना अग्रोहा जिला हिसार हरियाणा के रूप में हुई है बताया गया कि वह एचडीएफसी बैंक में कर रहा है। युवक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
