



ब्यूरो ऋषिकेश
जनपद टिहरी गढ़वाल,मुनिकीरेती के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में स्थित एक आश्रम में मध्य प्रदेश से कथा सुनने आई एक मां और बेटी गंगा में नहाते वक्त डूब गई। एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया गया। गंगा का जलस्तर काफी बड़ा हुआ है, दोनों का पता नहीं चल पाया।
एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि यह घटना बुधवार की सुबह करीब 6:30 बजे घटित हुई। यहां आश्रम में बुधवार से राम कथा शुरू हुई है। कैलाश रस मुरैना, मध्य प्रदेश निवासी मनु उपाध्याय पत्नी मनीष उपाध्याय अपनी पुत्री गौरी 18 वर्ष के साथ मंगलवार को आश्रम में पहुंच गई। बुधवार की सुबह दोनों गंगा नहाने गए इस दौरान दोनों डूब गए। मां बेटी को एसडीआरएफ की टीम गंगा में तलाश रही है।


