




आबादी वाले इलाके में तबाही, मौके पर अफरा तफरी
उत्तरकाशी (उत्तराखंड)
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में धरौली गांव में अचानक बादल फटने से भारी तबाही की आशंका बढ़ गई है। हर्षिल से आपदा राहत दल को मौके पर रवाना किया गया है। पहाड़ से मलबा आने के कारण भारी तबाही हुई है। पहाड़ से आए सैलाब से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से इस मामले में आपदा राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं। इस तबाही से हुए नुकसान और जान माल की हानि की प्रशासन जानकारी जुटा रहा है। मलबे की जद में कई मकान और व्यावसायिक भवन आने की सूचना है।
मुख्यमंत्री धामी ने दुख जताया
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्राकृतिक आपदा पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ, एनडीआरफ, पुलिस, जिला प्रशासन और आपदा राहत दल को मौके पर भेजा गया है। मुख्यमंत्री इस घटना को लेकर निरंतर अधिकारियों के संपर्क में है।
गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बातचीत कर घटना की पूरी जानकारी ली और उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से इस मामले में हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

