




– स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और डीजीपी ने किया सम्मानित
ऋषिकेश, हरीश तिवारी:
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी में हुए कार्यक्रम के दौरान पुलिस की सेवाओं में उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश संदीप नेगी को डीजीपी दीपम सेठ और रायवाला के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह खोलिया को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।
पुलिस मुख्यालय के अनुसार सेवा के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देहरादून के पुलिस उपाधीक्षक संदीप नेगी और आरक्षित चालक दिनेश सिंह को डीजीपी दीपम सेठ ने डीजीपी डिस्क गोल्ड पदक से सम्मानित किया।
थाना रायवाला के प्रभारी निरीक्षक के पद पर हाल ही में तैनाती पाए इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह खोलिया को राजधानी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सराहनीय सेवा पदक, विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने इन सभी पुलिस अधिकारियों को शुभकामनाएं दी है।

