




✍🏻 गणपति सेवा मंडल ने किया मेधावियों और विशिष्ट जनों को सम्मानित
ऋषिकेश: श्री गणपति सेवा मंडल ऋषिकेश की ओर से पांचवें वर्ष भी भव्य श्री गणपति महोत्सव का आयोजन आदर्श नगर में आयोजित किया गया है। महोत्सव के दूसरे दिन क्षेत्र और बाहर से आए भजन गायको ने गणपति बप्पा की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर सेवा मंडल की ओर से नगर के प्रबुद्ध जनों और मेधावी छात्र-छात्राओं को इस प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
गणपति सेवा मंडल की ओर से परीक्षाओं में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में कमलदीप अरोड़ा, काव्या मेहंदीरत्ता, आकांक्षा गुलाटी, लविश शर्मा, अक्षत गुलाटी, सत्या चावला, मानवी चोपड़ा, राम बत्रा, उत्कर्ष त्यागी, पावनी चड्ढा, श्याम कपाड़िया, गौरव सडाना आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। श्री जगन्नाथ आश्रम के महंत लोकेश दास महाराज ने श्री निर्मल आश्रम के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमित अग्रवाल सहित प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
भजन संध्या में ऋषिकेश के प्रसिद्ध भजन गायक धीरज चतुर्थ की ओर से शानदार भजनों की प्रस्तुति दी गई। उनके गाए गए भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए।
सेवा मंडल की ओर से इस मौके पर आलोक चावला, डॉ. धर्मेश मनचंदा, योगेश कालड़ा, अतुल चावला, अजीत सिंह गोल्डी, पार्षद चेतन चौहान, प्रिंस मनचंदा, सिमरन कौर, प्रिंस सक्सेना, अतुल जैन, हेमंत डंग, गौरव चावला आदि मौजूद रहे।

