


– परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा ट्रांसपोर्ट नगर के लिए एमडीडीए को भेजा जाएगा प्रस्ताव
ऋषिकेश, उत्तराखंड:
उत्तराखंड सरकार में परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं स्वराज मंत्रालय के मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि तीर्थ नगरी ऋषिकेश में परिवहन से जुड़ी तमाम समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा। परिवहन सेवा जैसे पुण्य कार्य में लगे वाहन स्वामी और चालक अतिथि देवो भव: की भावना से काम करें। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना होगी, एमडीडीए को शीघ्र इसका प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके लिए वन मंत्री सुबोध उनियाल से भी मदद ली जाएगी।

गढ़वाल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ऋषिकेश की मेजबानी में तीर्थ नगरी की तमाम परिवहन संस्थाओं की ओर से परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के स्वागत में कार्यक्रम रखा गया। सभी यूनियन के प्रतिनिधियों में उनके समक्ष प्रमुख समस्याएं रखी। मौके पर बिंदुवार प्रमुख समस्याओं का हल निकालते हुए परिवार मंत्री प्रदीप बत्रा ने यहां की प्रमुख समस्या ट्रांसपोर्ट नगर के समाधान की दिशा में घोषणा करी कि यहां एमडीडीए की मदद से ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना होगी। वन भूमि पर इसकी स्थापना का प्रयास होगा। संयुक्त रोटेशन व्यवस्था के पूर्व अध्यक्ष संजय शास्त्री की ओर से उनके समक्ष इस महत्वपूर्ण समस्या को रखा गया।
एक अन्य समस्या का समाधान करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पंजीकृत ट्रक पहाड़ पर भी संचालित होंगे और अन्य प्रांत के ट्रैकों पर रोक लगेगी, इसके लिए शासनादेश लाया जाएगा। ओवरलोडिंग रोकने के लिए सरकार राज्य की सीमा में चार स्थानों पर धर्म कांटा लगने जा रही है।
परिवहन मंत्री के समक्ष जब यह समस्या रखी गई की लोड ट्रकों का पुलिस और उसकी अन्य शाखाओं के द्वारा जगह-जगह चेकिंग के नाम पर चालान होता है। जबकि यह अधिकार सिर्फ परिवहन विभाग को होना चाहिए इस पर उन्होंने कहा कि इसके लिए भी कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। चालान की राशि का भुगतान क्यूआर कोड के जरिए करने की सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि डिस्मेंटल वाहनों सहित अन्य टैक्स की समस्याओं के निस्तारण के लिए वन टाइम सेटलमेंट योजना लाई जा रही है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री वह क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने भी कहा कि पर्यावरण व्यवसाय यहां की अर्थव्यवस्था का मुख्य जरिया है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि परिवहन मंत्री इन सभी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान निकालेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं ट्रक यूनियन ऋषिकेश के अध्यक्ष जगमोहन सकलानी की ओर से उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। संचालन कर रहे कार्यक्रम के संयोजक पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने उनका आभार जताया।
इस मौके पर मेयर ऋषिकेश शंभू पासवान, एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर एसके सिंह, आरटीओ प्रशासन सुनील सैनी, एआरटीओ प्रशासन रावत सिंह, एआरटीओ परावर्तन रश्मि पंत, विभिन्न परिवहन संस्थाओं से जुड़े विशन स्वरूप खन्ना, मधुसूदन शर्मा, कर्मवीर शर्मा,जितेंद्र नेगी, सुधीर राय, जयेद्र रमोला, मनोज ध्यानी, विजय पाल सिंह रावत, दिनेश बहुगुणा, अंकित गुप्ता, नंदकिशोर जाटव, राजेंद्र लांबा, संजय शर्मा, वीरेंद्र भारद्वाज, मोहनलाल जाटव, कुंवर सिंह तडियाल, ललित सक्सेना, भास्करानंद भारद्वाज, बालवीर रौतेला, यशपाल राणा, कृष्ण बडोनी, भूपाल सिंह नेगी, विशन नारायण खन्ना, हेमंत डंग, त्रिलोक सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।
