
ऋषिकेश,ब्यूरो:
गरीब महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का एक और प्रयास होता हुआ दिखाई दिया है। यह प्रयास राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर ने जनहित में कार्य करने वाले नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट को 5 सिलाई मशीन उपलब्ध कराई है। ट्रस्ट की ओर से यह मशीने गरीब महिलाओं को वितरित की जाएगी। जो मशीन चलाकर स्वरोजगार से जुड़ेगी।
नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गरीब महिलाओं के उत्थान को लेकर चर्चा हुई। जिसमें राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर ने कहा कि समय-समय पर गरीब महिलाओं की मदद के लिए लगातार उनका संगठन प्रयास करता रहेगा। कार्यक्रम में मौजूद ट्रस्ट की अध्यक्ष नीरजा गोयल ने हिंदू शक्ति संगठन के सहयोग करने पर आभार जताया। कहा कि किसी भी संगठन को अकेले चलना संभव नहीं है टीमवर्क से ही संगठन चलते हैं। समाजसेवी सीमा रानी भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष माधुरी गुप्ता ने संगठन और ट्रस्ट के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सरहाना की। उन्होंने भी महिला उत्थान के क्षेत्र में हर संभव मदद का भरोसा दिया। बता दे कि नीरजा देवी भूमि चैरिटेबल ट्रस्ट लगातार जरूरतमंदों की मदद करने का काम कर रहा है। गरीबों को भोजन खिलाना हो या जरूर मरीजों को दवाई उपलब्ध करानी हो। इसके अलावा कई प्रकार के जनहित में कार्य ट्रस्ट की ओर से किया जा रहे हैं। अब हिंदू शक्ति संगठन का सहयोग मिलने से ट्रस्ट की ताकत और ज्यादा बढ़ गई है। उम्मीद है कि अब यह जन सेवा और ज्यादा बेहतर होगी। इस अवसर पर इस अवसर पर रुपेश गुप्ता, रोहित जोशी , भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष एव समाज सेवी माधवी गुप्ता ,सीमा रानी, नूपुर गोयल, शिखा पाल, अनुसूया उनियाल, अंजना गुप्ता, दीप पूनिया, देवांश शर्मा ,माधुरी अग्रवाल, स्पर्श आहूजा ,अंशुमन राणा, स्नेहा आहूजा ,आयुष्मान बर्थवाल, सहित तमाम लोग उपस्थित थे।