
ब्यूरो,ऋषिकेश:
उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ के अधिवेशन में प्रांतीय एवं मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से गिरीश चंद्र जोशी को प्रांतीय अध्यक्ष और दाता राम रयाल को मंडल अध्यक्ष चुना गया।
महाअधिवेशन में निर्वाचन अधिकारी डीडी बलूनी, मनोज नेगी की देखरेख में संध की प्रदेश कार्यकारणी का निर्वाचन सम्पन्न हुआ है। प्रदेश कार्यकारणी मेें संरक्षक गजेन्द्र कुमार कपिल, प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चन्द्र जोशी, प्रदेश महामंत्री नन्दलाल जोशी, उपाध्यक्ष सचिन शाह, उपाध्यक्ष विनीत शर्मा, कोषाध्यक्ष अमजद खान, संगठन मंत्री अजय शर्मा, संगठन मंत्री रमाकान्त यादव, संयुक्त मंत्री अमित जोशी, संयुक्त मंत्री राजा राम चेता, प्रचार मंत्री (गढ़वाल) महादेव सिंह नेगी, प्रचार मंत्री (कुमाऊँ-मंडल चेतन कपिल, कार्यालय मंत्री रोशन उनियाल, कार्यालय मंत्री रमेश बहादुर, कार्य समिति सदस्य धीरज बिष्ट, राजेन्द्र सिंह नेगी (टिहरी), सुरेन्द्र प्रसाद जोशी(उत्तरकाशी), राजेन्द्र सिंह पंवार (रायपुर),सुनील परिहार (कुमाऊँ-मंडल), रमेश बहादुर (कुमाऊँ-मंडल) आशा बिष्ट, निखिल पन्त, गोपाल सिंह मनोज कुमार चुने गए।
मण्डल कार्यकारिणी में अध्यक्ष दाताराम रयाल, मण्डल उपाध्यक्ष जैनुल सनम असाशी, उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह वर्मा, महामंत्री विपिन र्नेयाल, कोषाध्यक्ष अतुल तोमर, संयुक्त मंत्री प्रमोद प्रसाद डंबराल, संयुक्त मंत्री हरमजन सिह असवाल, संगठन मंत्री विरेन्द्र सिंह राणा, संगठन मंत्री महावीर रतूडी, प्रचार मंत्री अमित चौहान, प्रचार मंत्री जयपाल सिह रावत, कार्यालय मंत्री सिद्धारथ गुरंग, कार्यालय मंत्री सतीश नैथानी चुने गए।