


नगर निगम हल्द्वानी सीट हुई सामान्य,श्रीनगर महिला,अल्मोड़ा सीट अन्य पिछड़ी जाति आरक्षित

देहरादून: शहरी विकास अनुभाग उत्तराखंड शासन की ओर से उत्तराखंड के 11 में से तीन नगर निगम के आरक्षण में परिवर्तन किया गया है। नगर निगम हल्द्वानी की सीट जो अन्य पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित थी,उसे सामान्य घोषित किया गया है। नगर निगम अल्मोड़ा जिसे महिला के लिए आरक्षित किया गया था,उसे अब अन्य पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित किया गया है। गढ़वाल मंडल की श्रीनगर सीट जो पहले सामान्य घोषित की गई थी, उसे महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इसी तरह जनपद टिहरी गढ़वाल की नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती सीट जो सामान्य घोषित थी उसे महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इसी जनपद की तपोवन नगर पंचायत सीट को भी अन्य पिछड़ी जाति महिला से बदलकर महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
