




– अमित ग्राम में लोक गायक मंगलेश डंगवाल ने दी गीतों की प्रस्तुति
ऋषिकेश: आप सभी तै बताण चांदू आपक और हमार प्रत्याशी भाई शंभू जाेकि निर्मल स्वभाव कू छौ। आगामी मेयर चुनाव मा प्रत्याशी छौ। एक ईमानदार, स्वच्छ छवि नेता छू। यो आपक बीच मा आपक दगड़या बनकर काम करुल। आप सभी तै निवेदन करदा छौ कि कमल पर मोहर लगै कन भाई शंभू पासवान त भारी मतों से विजयी बणौन। यह बात गढ़ सेवा संस्थान द्वारा आयोजित गढ़वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायक मंगलेश डंगवाल ने कही।
अमित ग्राम स्मारक के समीप आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगायक मंगलेश डंगवाल, पदम गुंसाई एवम उनकी टीम ने लोकगीतों की प्रस्तुति दी।
मंत्री सुबोध उनियाल ने जनता को आश्वस्त किया कि भाजपा की सरकार आने पर क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास होगा और शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हर नागरिक को लाभ मिलेगा। कहा कि जब भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार निकाय क्षेत्रों में बनेगी, तो क्षेत्र में विकास की गति तीन गुना तेज़ हो जाएगी।
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जहां भाजपा प्रदेश के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है, वहीं कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है और सनातन धर्म को बदनाम करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विरोध की राजनीति की है और जब भी भाजपा ने राष्ट्र के हित में कुछ किया है, कांग्रेस ने सिर्फ विरोध किया है। कहा कि भाजपा ने हमेशा विकास और सुशासन के रास्ते पर काम किया, जबकि कांग्रेस सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यदि गलती से जीत गई तो उनके पास विकास के नाम पर सिर्फ बहाने होंगे। कहा कि एक ओर जहां भाजपा प्रदेश के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है।
इस अवसर पर महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सरदार सतीश, मण्डल अध्यक्ष दिनेश पयाल, सुमित पंवार, गढ़ सेवा संस्थान के सचिव गोपाल सती, उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, विजय रावत, निदेशक दिनेश पयाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती ने किया।

