
Oplus_131072
– कांग्रेस ने चंडीगढ़ सीट से मनीष तिवारी को मैदान में उतारा
दिल्ली,(एजेंसी)
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। पार्टी ने इस लिस्ट में 16 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। मनीष तिवारी को चंडीगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं मंडी लोकसभा सीट से विक्रमादित्य सिंह के नाम
पर भी मुहर लग गई है। कांग्रेस की शनिवार को जारी की गई लिस्ट में गुजरात के लिए चार, हिमाचल प्रदेश के लिए दो, चंडीगढ़ के लिए एक और ओडिशा के लिए 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लिए हालिया लिस्ट मे दो उम्मीदवार उतारे हैं। यहां मंडी सीट से विक्रमादित्य के नाम की चर्चा थी और उनकी मां और प्रदेश अध्यक्ष प्रतीभा सिंह ने इसका ऐलान भी कर दिया था। पार्टी ने उन्हें कंगना रनौत के खिलाफ मंडी से उम्मीदवार बनाया है। वहीं राज्य की शिमला एससी सीट से विनोद सुल्तानपुरी को टिकट दिया गया है।