




ब्यूरो,ऋषिकेश
खांड गांव विस्थापित समिति प्रशासन और वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में हरेला पर्व के समापन पर पौधारोपण अभियान चलाया। गया। इस दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
खांड गांव विस्थापित समिति लाल अपनी बीट के आग्रह पर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहरा के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न औषधि प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। विस्थापित समिति ने पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी ली। एसडीएम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हर किसी के लिए महत्वपूर्ण है पर्यावरण जितना ज्यादा सुरक्षित और मजबूत होगा उतना ही सभी लोगों को इसके समान लाभमिलेंगे।
नगर निगम की पूर्व महापौर अनीता ममगाईं ने कहा कि हमारे उत्तराखंड में हरेला पर्व को पृथ्वी के श्रृंगार का पर्व माना जाता है। यह एक ऐसा अभियान है जो पूरे एक महीने मानसून में चलाया जाता है, जबकि इस अभियान को पूरे वर्ष चलाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पौधा लगाना हमारी जिम्मेदारी में शामिल नहीं है बल्कि उसे पौधे का संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी होनी चाहिए।
इसमौके पर वन विभाग से रेंजर जीएस धमांदा, खांड गांव विस्थापित विकास समिति के सदस्य निर्मल बहुगुणा, प्रेम सिंह पटेल,रोशन ध्यानी,हर्षमणि कुड़ियाल,कपिल भंडारी,नवीन व्यास, संगीता भट्ट, सरिता व्यास,संगीता राणा,रुचि नेगी, हरीश नेगी, हुकुम रावत,अर्जुन नेगी,तोताराम रतूड़ी,सुशीला नेगी,राखी बिष्ट,ममता रावत व अन्य लोग मौजूद रहे।।

