

– ग्राम प्रहरियों, विभागीय अधिकारियों, तहसील और पुलिस अधिकारियों के साथ किया संवाद
ऋषिकेश, ब्यूरो
वन संरक्षक भागीरथी वृत्त मुनिकीरेती धर्म सिहं मीणा ने मंगलवार को नरेन्द्रनगर वन प्रभाग की माणिकनाथ रेंज, देवप्रयाग में वनाग्नि सुरक्षा के मध्यनजर विभिन्न वीट क्षेत्रों, देवप्रयाग कू-स्टेशन व आरआरटी-2 के भण्डार कक्ष में विभिन्न उपकरणों, का निरीक्षण किया। उन्होंने रेंज परिसर में पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देने हेतु एक पीपल व एक बरगद का पौधे का रोपण किया। इसी क्रम में वन संरक्षक ने तहसील सभागार देवप्रयाग में वन विभाग द्वारा आयोजित ग्राम प्रहरियों, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, की वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी की अध्यक्षता की।
बैठक में सेवानिवृत्त प्रभागीय वनाधिकारी एसपी शर्मा (कार्ययोजना अधिकारी), अनिल कुमार पैन्युली उप प्रभागीय वनाधिकारी देवप्रयाग, मदन सिहं रावत वन क्षेत्राधिकारी माणिकनाथ रेंज, महिपाल सिहं रावत थानाध्यक्ष देवप्रयाग, अभिषेक रतुडी, नाजीर तहसील देवप्रयाग आदि उपस्थित रहे। बैठक में वन संरक्षक द्वारा समस्त जनमानस से वनाग्नि रोकथाम हेतु विशेष अपील की गई।
बैठक के दौरान यह सुक्षाव प्राप्त हुए –
– रूपेश गुसाई, पूर्व नगरपालिका पार्षद देवप्रयाग द्वारा सुझाव दिया गया कि जंगलों के निकट मुख्य मार्गो पर सीसीटीवी कैमरा लगाये जाये जिससे आग लगाने वाला आरोपी पकडा जाय और यह भी माना की जो भी आग फैल रही है वह मानव जनित है।
– बैठक में सभी वन प्रहरी व अन्य जनमानस के द्वारा अवगत कराया गया कि जंगलों में आग लगने का मुख्य कारण नापखेतों मे ग्रामीणो द्वारा आड़ा अपने सम्मुख न जलाये जाना व जलाकर के छोड़ देना मुख्य कारण है।
– दलेब सिहं ग्राम पालकोट द्वारा अवगत कराया गया कि वन विभाग को जनवरी व फरवरी के माह में ही कन्ट्रोल बर्निंग कार्य अधिक से अधिक किया जाना चाहिए।
– भगत सिह ग्राम पालकोट द्वारा अवगत कराया गया कि जनवरी व फरवरी माह मे प्रत्येक ग्राम व वन पंचायत में जन-जागरूकता गोष्ठी का आयोजन वृहद स्तर पर किया जाय।
– अभिषेक रतुडी, नाजीर तहसील देवप्रयाग द्वारा अवगत कराया गया कि आग लगने का मुख्य कारण शादी समारोह में लोगों के द्वारा पटाखे जलाया जाना भी है साथ ही अवगत कराया की वन विभाग व पुलिस विभाग को एक खुफिया सूचना देने हेतु एक दुरभाष नम्बर जारी करें तथा सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाय।
– तहसील परिसर ग्राम स्तर पर वनाग्नि समिति का गठन किया जाय व वनाग्नि रोकथाम में अपना सहयोग करने वाली समिति को पुरष्कृत किया।
– आम जनमानस द्वारा अवगत कराया गया कि प्रत्येक स्कुल व कालेज स्तर पर वनाग्नि गोष्ठीयों का आयोजन जनवरी फरवरी माह में वृहद स्तर पर किया जाय।
– महिपाल सिहं रावत थानाध्यक्ष देवप्रयाग द्वारा भी सभी ग्राम प्रहरी व जन मानस से वनाग्नि रोकथाम हेतु अपील की गई साथ ही चेतावनी भी दी गई कि यदि कोई आग लगाते हुए पकड़ा गया तो उसके विरूद्ध कड़ी कानुनी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
– बैठक समाप्ति के पश्चात् वन सरक्षक ने सभी लोगों को वनाग्नि रोकथाम हेतु प्रतिज्ञा दिलाई गई।