 
                



ब्यूरो,ऋषिकेश:
सूर्यदेव की उपासना, तपस्या व आस्था का प्रतीक तीन दिवसीय छठ पूजा का आरंभ आज से होने जा रहा है। छठ पूजा का व्रत आज सबसे पहले नहाय-खाय से शुरू होगा। त्रिवेणी घाट गंगा तट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान सूर्य की उपासना के लिए यहां पहुंचते हैं। मंगलवार की सुबह स्थानीय विधायक वह कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ त्रिवेणी घाट क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से तमाम उपाय करने के निर्देश पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को दिए।

मान्यताओं के अनुसार सबसे पहले माता सीता ने छठ पर्व आरंभ किया था। जिसके बाद भारत काल में द्रोपदी द्वारा किया गया। यह पर्व सबसे पहले बिहार के गया जी में प्रारंभ हुआ था। छठ पूजा का व्रत आज सबसे पहले नहाय-खाय से शुरू होगा। जिसके पश्चात कल खरना, 7 नवंबर को अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य यानि कि मुख्य पूजा तथा मुख्य छठ पूजा के दिन महिलाओं द्वारा 36 घंटे का निर्जला व्रत किया जाएगा। जिसके बाद 8 नवंबर को चौथे दिन उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न किया जाएगा।
ऋषिकेश ही नहीं बल्कि आसपास शहरों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा तट त्रिवेणी घाट पर पहुंचते हैं। सार्वजनिक छठ पूजा समिति की ओर से यहां कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मंगलवार की सुबह कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने त्रिवेणी घाट और आसपास क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों को उन्होंने भीड़ की आड़ में सक्रिय होने वाले अवांछित तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी और उप जिला अधिकारी स्मृता परमार को उन्होंने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया, वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार, त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र पोखरियाल, शंभू पासवान, शिव कुमार गौतम, प्रदीप कुमार दुबे, रूपेश गुप्ता, रीना शर्मा, संजीव पाल, राजपाल ठाकुर आदि मौजूद रहे।

 
                         न्यूज़ दस्तक100
                    न्यूज़ दस्तक100                 
                 
                 
                