



ब्यूरो,ऋषिकेश:
उल्लास और भाईचारे के प्रतीक होली पर्व की पूर्व संध्या पर चंदेश्वर पब्लिक स्कूल चंद्रेश्वर नगर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में पूर्वांचल के व्यंजन भौंरी चोखा का सभी ने लुत्फ उठाया। इस दौरान लोकगीतों पर कार्यक्रम की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगाने का काम किया।
पूर्वांचल सेवा समिति द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नमामि नर्मदा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कपिल गुप्ता, अध्यक्ष गोपाल कृष्ण, महासचिव प्रमोद कुमार शर्मा, द्वारा पूर्वांचल के लोक गायक मंडली के संस्थापक उमेश कुमार राजभर हीरालाल को माला पहना कर सम्मानित किया। लोक गीतों से कार्यक्रम शुरू किया गया। जिसमें उमेश कुमार राजभर द्वारा जोगी जी धीरे धीरे, नदी के तीरे तीरे कबीरा सर ररर। आज ब्रिज में होरी रे रसिया गाने को लोगों ने खूब सराहा।
ऋषिकेश के गायक गोपाल भटनागर द्वारा किशोर साहब की आवाज में हाल क्या है दिलों का न पूछो सनम। महेंद्र कपूर का आया होली का त्यौहार,उड़े रंग की बौछार
तू है नार नखरेदार मतवाली रे,आज मीठी लगे है तेरी गाली रे, लोगों ने खूब सराहा
कपिल गुप्ता ने कहा कि होली का त्यौहार हमारी हिन्दू धर्म की आत्मा और धरोहर है। मान्यता प्राप्त विद्यालय एसोसिएशन के महासचिव राजीव थपलियाल ने पूर्वांचल की फाग संस्कृति को सराहते हुए कहा कि जैसे पहाड़ की लोक संस्कृति है।
कार्यक्रम के संयोजक प्रमोद कुमार शर्मा ने आए सभी अतिथियों को सम्मानित करते हुए कहा कि होली एक ऐसा पर्व है जिसमें जीवन के हर रंग समाहित है।
समिति के कोषाध्यक्ष हरिनारायण और हरी नारायण के देख रख में उपस्थित सभी अतिथियों को भौंरी चोखा की व्यवस्था की गई। संचालक गिरीश चंद्र राजभर ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आलोक गौतम, वरिष्ठ अधिवक्ता केएस कलूड़ा,बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमलेश राजभर, ऋषिकेश के व्यवसाई नरेश, आवाज साहित्य संस्थान के अध्यक्ष अशोक क्रेजी अम्बेडकर समिति के अध्यक्ष प्रेम राव छोटी शब्जी मंडी यात्रा बस अड्डे के कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, दिनेश शाह, धर्मेंद्र गुप्ता, दुर्गेश मिश्रा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।


