



प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने दिखाए तेवर, पुलिस अधिकारी बोले होटल आश्रम कस्टमर की लिस्ट उपलब्ध कराए,किसी को नहीं रोका जाएगा
ब्यूरो, ऋषिकेश
चार धाम यात्रा शुरू हो गई है इसी के साथ नगर तथा आसपास क्षेत्र में जाम की समस्या भी शुरू हो गई है पुलिस प्रशासन की ओर से गूगल के जरिए ट्रैफिक सुधारने के लिए मदद मांगी गई थी। इसके बाद गूगल ने श्यामपुर से लेकर ऋषिकेश चंद्रभागा पुल तक रोड को ब्लॉक दर्शा दिया है। नगर उद्योग व्यापार मंडल ने ने इस कदम को व्यापार विरोधी बताया है। वहीं दूसरी और पुलिस क्षेत्राधिकार संदीप नेगी का कहना है कि यह जो भी व्यवस्था बनाई गई है, नगर हित में बनाई गई है। शहर के भीतर होटल आश्रम में रुकने वाले यात्रियों की सूची संबंधित व्यक्ति उपलब्ध करा सकता है। ऐसे लोगों को नहीं रोका जाएगा, पास व्यवस्था जारी की जाएगी।
नगर उद्योग व्यापार मंडल का कहना है कि सवाल है कि आखिर किसकी अनुमति से गूगल मैप पर मार्ग को अवरुद्ध दिखाया गया। बिना प्रशासन की अनुमति के ऐसा होना संभव नहीं है। लिहाजा व्यापार मंडल ऋषिकेश ने इस बात की चेतावनी दी है कि शीघ्र अति शीघ्र इस को बदला नहीं गया तो आने वाले शनिवार को व्यापार मंडल श्यामपुर चौकी पर धरना प्रदर्शन करेगा।
इस विषय पर नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा ने कहा ऋषिकेश के व्यापारियों के लिए यह समय स्वर्ण समय की तरह है, ऐसे में यदि यात्रियों को भ्रमित करके किसी और मार्ग से भेजा जाता है तो ये यहां के व्यापारियों के साथ अन्याय है और इसका विरोध होना चाहिए।

नगर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया ने कड़े शब्दों में इसकी निंदा की है उनका कहना है कि ऋषिकेश का व्यापारी इस समय की प्रतिक्षा करता है जब देश विदेश से यात्री यहां आकर खरीदारी करते हैं। लेकिन यदि प्रशासन के द्वारा इस तरह से गूगल मैप पर मार्ग अवरुद्ध दिखाया जाएगा तो यात्री ऋषिकेश पहुंचेगा कैसे?
इस कारण न सिर्फ होटल व्यापारी बल्कि अन्य सभी व्यापारियों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। प्रशासन को चाहिए कि वह कोई विकल्प की खोज करे जिससे ट्रैफिक व्यवस्था भी सही रहे और व्यापार पर भी कोई असर न पड़े। प्रशासन को यह कदम उठाने से पहले व्यापारियों की राय अवश्य लेनी चाहिए थी।

प्रशासन के इस कृत्य से व्यापार मंडल का आक्रोश सातवें आसमान पर है उन्होंने सीधे शब्दों में प्रशासन को चेतावनी दी है कि जल्द ही आगे मार्ग को नहीं खोला गया तो प्रदर्शन होगा। अब देखना ये है कि प्रशासन क्या कदम उठाता है।


