




‘वोट चोरी’ पर इंडिया गठबंधन का मार्च, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, अखिलेश यादव समेत बड़ी संख्या में सांसद हिरासत में
दिल्ली (एजेंसी):
बिहार में चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे एसआईआर (S.I.R.) में अनियमिताओंके आरोप के बीच विरोध की आवाज अब दिल्ली की सड़कों को तक तक पहुंच गई है। संसद के मानसून सत्र में विपक्ष के करीब 300 सांसदों ने चुनाव आयोग के खिलाफ हल्ला बोलते हुए राजधानी की सड़कों पर मार्च निकाला। इंडी गंठबंधन का यह मार्च संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग के दफ्तर तक निकाला जाना था। जिसमें कई बड़े विपक्षी नेता शामिल हैं।
प्रदर्शन की अनुमति न लिए जाने की बात कहते हुए दिल्ली पुलिस द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, सांसद प्रियंका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित बड़ी संख्या में विपक्ष के सांसदों को हिरासत में ले लिया।
प्रदर्शन के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव बेरिकेटिंग को पार कर गए। दिल्ली पुलिस के द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि वो (सरकार) बात नहीं कर सकते हैं। सच्चाई देश के सामने है। यह राजनीतिक नहीं संविधान की लड़ाई है। हमें साफ वोटर लिस्ट चाहिए।
दिल्ली पुलिस के अधिकारी दीपक पुरोहित के अनुसार, विपक्ष के जिन भी नेताओं को हिरासत में लिया गया है, उन्हें नजदीकी पुलिस स्टेशन में ले जाया गया है। कितने सांसदों हिरासत में हैं? इसकी गिनती जारी है। यहां पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं थी। दिल्ली में रूट मार्च की परमिशन नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने धरने के लिए जंतर-मंतर जाने का सुझाव दिया है।
विपक्ष का यह मार्च बिहार में चुनाव आयोग के द्वारा शुरू की गई स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के खिलाफ है। विपक्ष का आरोप है कि इस प्रक्रिया के तहत कई लोगों के नाम काट दिए गए हैं। साथ ही विपक्ष ने 2024 के लोकसभा चुनाव में ‘वोट चोरी’ का भी आरोप लगाया है।

