




सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए युवा आगे आए: म.म. ईश्वर दास महाराज
ऋषिकेश: रामायण प्रचार समिति तुलसी मानस मन्दिर के संयुक्त तत्वाधान में ईश्वर आश्रम शीशम झाड़ी में कृष्णायन गौ रक्षा साला संस्थापक अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास महाराज अपने एक माह के ओंकारेश्वर महादेव मध्य प्रदेश से अनुष्ठान करके आश्रम पहुंचने पर रामायण प्रचार समिति तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज, सारथी सामाजिक संस्था के अध्यक्ष राम चौबे, आश्रम धर्मशाला संगठन के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, महंत सर्वेश्वर दास, महंत पवन दास, महंत सारविंदर सिंह, महामंडलेश्वर शंकर दास, महामंडलेश्वर नर हरिदास महाराज के संयुक्त तत्वाधान में महाराज श्री का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।
जिसमें ऋषि कुमारो के द्वारा वेद मंत्रों की ध्वनि से महाराज जी का स्वागत किया गया सभी ने महामंडलेश्वर ईश्वर दास जी महाराज को अंग वस्त्र पुष्पहार पुष्प वर्षा कर महाराज जी का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर ईश्वर दास जी महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए उन्होंने कहा कि सावन के महीने इन अनुष्ठानों के करने समस्त जनमानस के कल्याण के लिए यह विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं जिससे कि विश्व में सुख शांति स्मृति मानव मात्र का कल्याण हो सके भारत में भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए हमें यज्ञ हवन अनुष्ठान से युवाओं को जोड़ना पड़ेगा। जिससे हमारा युवा अपनी संस्कृति के साथ-साथ नशा मुक्ति को छोड़कर आपने पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए कार्य कर सके और नशा मुक्त भारत हो सके। महाराज श्री ने सबको साधुवाद कहकर सबके उज्जवल भविष्य की कामना की।

